उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

दाल, शक्कर और तेल के साथ प्याज की आसमान छूती कीमतों से गरीबों को खून के आंसू रुला रही है महंगाई 

संजीव श्रीवास्तव पत्रकार  निघासन - खीरी

दाल, शक्कर और तेल के साथ प्याज की आसमान छूती कीमतों से गरीबों को खून के आंसू रुला रही है महंगाई

संजीव श्रीवास्तव पत्रकार

निघासन – खीरी । महंगाई आसमान छू रही है दाल शक्कर और तेल के बाद अब प्याज भी गरीब आदमी की पहुंच से दूर हो रहा है । वर्तमान समय में ग्रामीण हाट बाजार में प्याज का भाव 20 रुपए प्रति किलो से छलांग लगाकर 80 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है । पहले आदमी 100 रुपए लेकर बाजार जाता था और झोला भरकर सब्जी लाता था लेकिन आज आलम ये है कि 100 रुपए में सिर्फ प्याज ही खरीदा जा सकता है बरसात का मौसम यानी चातुर्मास गरीब आदमी के लिए सबसे खराब समय माना जाता है यह ऐसा वक्त होता है जब गरीबों को कहीं मजदूरी भी नहीं मिल पाती । जमा खोरों और घोटालेबाजों को राजनीतिक संरक्षण मिलने की वजह से महंगाई बढ़ी है । जानकारी के अनुसार दाल 180 , शक्कर 70 प्रति किलो, खाने योग्य खाद्य तेल 180 रुपए प्रति लीटर धड़ल्ले से बिक रहा है।

रही सही कसर प्याज ने पूरी कर दी है। ज्ञातव्य है कि जिन जिन सरकारों में प्याज की कीमतों ने आसमान छुआ है , गरीबों को खून के आंसू रुलाया है वो सरकारें गिर गईं । अब देखना यह है कि केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगा पाती हैं या नहीं ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!