उत्तर प्रदेशधर्म और आस्थापलियाकला-खीरी

गायत्री शक्तिपीठ के जयकारों से गूंजा पलिया नगर, निकली भव्य कलश यात्रा

राष्ट्र जागरण नौकुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं संस्कार महोत्सव में आलोक मिश्रा भइया ने की सहभागिता

गायत्री शक्तिपीठ के जयकारों से गूंजा पलिया नगर, निकली भव्य कलश यात्रा

राष्ट्र जागरण नौकुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं संस्कार महोत्सव में आलोक मिश्रा भइया ने की सहभागिता

*पलिया कलाँ-खीरी*। युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्री राम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी के सूक्ष्म संरक्षण में गायत्री मंदिर, पटिहन रोड, पलिया कलाँ द्वारा आयोजित राष्ट्र जागरण नौकुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं संस्कार महोत्सव के अंतर्गत रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में *आलोक मिश्रा भइया* ने सहभागिता की।

कलश यात्रा के दौरान “*गायत्री माता की जय!”*, “*परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की जय*!”, “*वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जय!*”, “*अखण्ड ज्योति की जय!*”, “*युग निर्माण योजना की जय*!” तथा “*शांतिकुंज हरिद्वार की जय!*” जैसे जयकारों से पलिया नगर भक्तिमय हो उठा। माताओं एवं बहनों ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।

*आलोक मिश्रा भइया* ने इस भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। नगर भ्रमण करती हुई कलश यात्रा भुइयाँ देवी माता मंदिर, सुभाष नगर पहुँची, जहाँ शारदा नदी तट से लाए गए पवित्र जल को कलशों में भरने के बाद यात्रा गायत्री मंदिर, पटिहन रोड पहुँचकर संपन्न हुई।

गायत्री मंदिर, पटिहन रोड पर 11 से 14 अक्टूबर तक आयोजित *राष्ट्र जागरण नौकुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं संस्कार महोत्सव* के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र जागरण की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है।

भक्तिमय जयकारों, श्रद्धा और उल्लास के बीच निकली भव्य कलश यात्रा ने पलिया नगर में आध्यात्मिक वातावरण का संचार किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!