उत्तर प्रदेशपलियाकला-खीरीपॉलिटिकल तड़का
Trending

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर बड़ा गाँव में श्रद्धांजलि सभा, दर्जनों लोगों ने थामा सपा का दामन

लखीमपुर खीरी पलिया कलां खीरी रिपोर्ट जितेन्द्र सिंह

  • पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर बड़ा गाँव में श्रद्धांजलि सभा, दर्जनों लोगों ने थामा सपा का दामन

पलियाकलां-खीरी। ग्राम बड़ा गाँव में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खीरी लोकसभा के सांसद उत्कर्ष वर्मा, पलिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रीतिंदर सिंह कक्कू और अशोक वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुलायम सिंह यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की नीतियों और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है, जो भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने बाढ़ की समस्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्होंने सदन में बाढ़ से प्रभावित जनता की आवाज उठाई थी। बाढ़ राहत के लिए स्वीकृत बजट का क्या हुआ, यह जनता जानती है। उन्होंने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी के विधायक चुनने और प्रदेश में सपा की सरकार बनाने की अपील की।
पलिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रीतिंदर सिंह कक्कू ने कहा कि समय आने पर विकास कार्यों का हिसाब दिया जाएगा। उन्होंने पलिया विधानसभा क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के नेता डबल इंजन की सरकार की बात करते हैं, लेकिन क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति पर चर्चा होनी चाहिए।
सपा जिला सचिव अताउर रहमान खान ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीब जनता के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार को समाप्त करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आम लोगों को अपने काम करवाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए काम किया जाएगा। अमीर और गरीब सभी को समान अधिकार और सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के बीच रहकर उनकी आवाज उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगी।
दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
कार्यक्रम के दौरान सपा जिला सचिव अताउर रहमान खान के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों में शिवेक सिंह, किशन कुमार, रजनीश कुमार, अवनीश कुमार, डॉ. संदीप कुमार, इंद्र कुमार, अवनीश चौहान, राहुल कुमार, अनुराग सिंह, सुमित सिंह, पप्पू यादव, शोभित यादव, अनुज, शिवम मिश्रा, रजनीश, विशाल, विपिन, अमन कुमार, आलोक और आदेश राज सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विधानसभा सचिव शिबू खान, विधानसभा उपाध्यक्ष आजम खान, विधानसभा सचिव गौतम यादव, छात्रसभा ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र, जिला सचिव यूथ ब्रिगेड सुनील कुमार, युवा नेता अनीस, एडवोकेट नजीम, शेर खान, विधानसभा छात्रसभा महामंत्री हिमांशु यादव और वरिष्ठ कार्यकर्ता सोमिन सहित गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!