उत्तर प्रदेशपलियाकला-खीरीपॉलिटिकल तड़का

संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें कार्यकर्ता : अरविंद गुप्ता

वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुआ मंथन

संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें कार्यकर्ता : अरविंद गुप्ता

वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुआ मंथन

पलिया विधानसभा की वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री अरविंद गुप्ता जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री आदरणीय श्री विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता जी ने कहा कि संगठन की मजबूती भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

क्षेत्रीय मंत्री श्री विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’ जी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के समन्वय से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक श्री आशू मिश्रा जी ने बैठक में विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद और समन्वय संगठन की सफलता का आधार है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्री वीरेंद्र शुक्ला नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता जिला कार्यसमिति सदस्य शैलेन्द्र सिंह आदि ने संबोधित किया

बैठक में मंडल अध्यक्ष शशि शकंर शुक्ला रामानुज मिश्रा प्रदीप कुमार पूर्व नगर अध्यक्ष आर डी राय श्याम आनन्द राजीव शुक्ला तेजपाल सिंह बिल्लू रमाकांत पांडे प्रगति गुप्ता महामंत्री विजय गुप्ता वरुण मिश्रा शिवराज राणा आदेश ठाकुर देवेंद्र अरोड़ा ममता जायसवाल अर्चना अवस्थी आरती वर्मा संगीता सक्सेना सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया

बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने किया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!