उत्तर प्रदेशशिक्षाहादसा

निघासन – खीरी ।

संजीव श्रीवास्तव

मिशन शक्ति अभियान के तहत द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक निघासन गोपाल नारायण सिंह के नेतृत्व में महिला शक्ति टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस टीम ने छात्राओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर छात्राएं बिना संकोच पुलिस की मदद लें। इस दौरान छात्राओं को 112 पुलिस सहायता, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में बताया गया। पुलिसकर्मियों ने इन नंबरों के इस्तेमाल की प्रक्रिया भी सरल भाषा में समझाई। महिला आरक्षी दीक्षा देवी, दीक्षा सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार और प्रदीप कुमार मौजूद रहे। पुलिस टीम ने छात्राओं को शिक्षा के जरिए आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और पुलिस टीम से सवाल भी पूछे। विद्यालय प्रबंधन ने मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की सराहना की । पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान की वजह से छात्राओं के अंदर मुसीबत से जूझने का जज्बा पैदा हुआ है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!