उत्तर प्रदेशधर्म और आस्था

श्रद्धा और आस्था का केंद्र है मां राजराजेश्वरी मंदिर , भक्तों की हर मुराद पूरी करती हैं मां शैलपुत्री 

संजीव श्रीवास्तव पत्रकार 

श्रद्धा और आस्था का केंद्र है मां राजराजेश्वरी मंदिर , भक्तों की हर मुराद पूरी करती हैं मां शैलपुत्री

संजीव श्रीवास्तव पत्रकार

निघासन – खीरी । स्थानीय तहसील क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हो गया है । ग्राम गुलरी पुरवा में स्थित मां राजराजेश्वरी दुर्गा मंदिर में माता की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मां राजराजेश्वरी मंदिर क्षेत्र में सच्चे स्थान के रूप में सिर्फ लखीमपुर खीरी जनपद ही नहीं बल्कि कई जिलों में विख्यात है । श्रद्धालुओं ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सभी का कल्याण करने वाली मां शैलपुत्री का निराहार रहकर विधि-विधान से पूजन किया। गौरतलब है कि मां राजराजेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के दिनों में भारी संख्या श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है । वैसे भी हर महीने की 11 तारीख को इस मंदिर में मेले का आयोजन किया जाता है , मंदिर परिसर में निर्मित क्षीरसागर की शेष शैय्या पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी विराजमान हैं । यह मंदिर निघासन से 12 दूर है जबकि झंडी से सिर्फ 5 किलोमीटर ।

मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को आटो रिक्शा , तांगा और बस का सहारा लेना पड़ता है । इन दिनों मां राजराजेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बरबस ही मन मोह लेती है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!