निघासन पुलिस ने एबलान पुलिया के पास दबोचा पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त
रिपोर्ट संजीव श्रीवास्तव निघासन खीरी

निघासन पुलिस ने एबलान पुलिया के पास दबोचा पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त
संजीव श्रीवास्तव
निघासन – खीरी । जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह के मार्गदर्शन में निघासन पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक आदित्य कुमार यादव तथा कांस्टेबल राजकुमार ने सराहनीय भूमिका निभाई ।
जानकारी के अनुसार आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निघासन पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त निखिल पुत्र राजू निवासी वार्ड नंबर 4 गांधीनगर थाना निघासन संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 364/ 2026 धारा 75 , 351 (3) बीएनएस व धारा 9 एम/10 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को एबलान पुलिया के पास गिरफ्तार किया गया ।



