रोटरी क्लब पलिया के तत्वाधान में “सेव एनर्जी सेव अर्थ” विषय पर आयोजित साइकिल रैली का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी पलिया जितेंद्र सिंह परिहार द्वारा भारत माता की जय उद्घोष के साथ किया गया

पलियाकला-खीरी। (जितेन्द्र सिंह) दिनांक 22 अप्रैल को विश्व अर्थ दिवस के उपलक्ष्य पर रोटरी क्लब पलिया द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी पलिया द्वारा भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कराया गया।
रैली में सम्मिलित बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के छात्रों एवं रोटरी क्लब पलिया के सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए डीजल, पेट्रोल व अन्य ऊर्जा स्रोत को अधिक से अधिक बचाने हेतु समाज को जागरूकता का संदेश दिया। कम दूरी तक पैदल अथवा साइकिल पर चलने हेतु लोगो को आह्वान किया गया।
रैली का शुभारंभ प्रातः लगभग 8.30 बजे पुलिस चौकी चौराहे से हुआ जिसमें रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ साथ,बलदेव वैदिक इंटर कालेज स्कूल के अध्यापक व छात्र तथा पुलिस के जवान,पलिया नगर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहे।
साइकिल रैली चौकी चौराहे से स्टेशन रोड होते हुए दुधवा चौराहे से वापस बाईपास रोड होते हुए पुलिस चौकी पर समाप्त हुई, जहां पर क्लब द्वारा सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई थी। रोटरी क्लब पलिया के पूर्व अध्यक्ष डीके श्रीवास्तव ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि रैली के माध्यम से लोगों में जैविक ईंधन की बचत के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है, रोटरी क्लब पलिया राष्ट्र एवं पर्यावरण के हित के लिए एवं विश्व कल्याण के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम जागरूक करता रहा है एवं भविष्य में भी जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
रोटरी क्लब द्वारा रैली मे सहयोग करने हेतु पुलिस क्षेत्राधिकारी व बलदेव वैदिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव,सीताराम गर्ग,अंकुर गोयल, डी .के श्रीवास्तव,संदीप बंसल,गगन मिश्रा ,दिनेश गर्ग,रितेश अग्रवाल,प्रिंस अग्रवाल,मोहित गर्ग,प्रशांत बरनवाल, राजेंद्र वर्मा,सलिल अग्रवाल ,ज्योति अग्रवाल, रूपा गोयल, नीतू बंसल आदि रोटेरियन उपस्थित रहे।



