एमएलसी चुनाव की सुरक्षा को लेकर सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
संजीव श्रीवास्तव पत्रकार

एमएलसी चुनाव की सुरक्षा को लेकर सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
संजीव श्रीवास्तव पत्रकार
लखीमपुर – खीरी। संवेदनशील बूथों पर बेबकास्टिंग एवं सुरक्षा को लेकर सपा जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा । गौरतलब है कि आगामी 23 अक्टूबर को प्रस्तावित लखनऊ खंड स्नातक चुनाव में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी के बूथों पर पुलिस बल तैनात करने, वीडियोग्राफी व बेवकास्टिंग कराने , स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी निगरानी और मतपेटी के सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था की मांग सपा नेताओं द्वारा ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह से की गई है । ज्ञातव्य है कि स्नातक एमएलसी चुनाव सपा और भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का मापदंड बन चुका है । उक्त चुनाव में केवल स्नातक मतदाता ही वोट डालते हैं । रोचक तथ्य यह है कि इस प्रकार के चुनाव ज्यादातर सत्ता पक्ष के लोग ही जीतते हैं । जिला प्रशासन द्वारा सपा प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया गया है कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होगी ।



