अपर्णा यादव से अनबन को लेकर चर्चा में आए थे प्रतीक यादव, बाद में दी थी सफाई
सुर्खियों में अपर्णा-प्रतीक

अपर्णा यादव से अनबन को लेकर चर्चा में आए थे प्रतीक यादव, बाद में दी थी सफाई
उत्तर प्रदेश से एक अत्यंत दुखद और बड़ी खबर सामने आई है, जिसने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। अखिलेश यादव के सौतेले भाई और मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया है।
सुर्खियों में अपर्णा-प्रतीक
UP News : उत्तर प्रदेश से एक अत्यंत दुखद और बड़ी खबर सामने आई है, जिसने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। अखिलेश यादव के सौतेले भाई और मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया है। राजनीति से दूर रहकर अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रतीक यादव का जीवन हाल के समय में निजी कारणों को लेकर भी चर्चा में रहा था। उनके और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के बीच रिश्तों को लेकर तलाक की अटकलें सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई थीं। हालांकि बाद में प्रतीक यादव ने इन सभी चर्चाओं को खारिज करते हुए ‘ऑल इज वेल’ का संदेश साझा कर स्थिति को सामान्य बताया था।



