गौतमबुध नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी फर्जी कॉल सेंटर चलाकर कर रहे थे धोखाधड़ी
गौतमबुध नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी फर्जी कॉल सेंटर चलाकर कर रहे थे धोखाधड़ी

गौतमबुध नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी फर्जी कॉल सेंटर चलाकर कर रहे थे धोखाधड़ी
(हरिदास)
थाना फेज-1 नोएडा द्वारा आमजन/व्यक्तियो को कॉल कर बैंक क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड की के0वाई0सी0 करने व प्वाइंट रिडीम करने का झांसा देकर मोबाइल फोन मे ए0पीके0 फाइल क्रेडिट कार्ड धारक के फोन मे इंस्टाल कराकर धोखाधडी करने वाले फर्जी कॉल सेन्टर का पर्दाफाश करते हुए 02 साइबर अपराधी गिरफ्तार।
कार्यवाही का विवरण-
थाना फेस 1 पुलिस द्वारा दिनांक 12.05.2026 को लोकल इंटेलिजेन्स व इलैक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर बिल्डिंग संख्या- सी 90 सेक्टर 2 में चौथी मंजिल थाना क्षेत्र फेज-1 नोएडा मे संचालित फर्जी कॉल सेन्टर का पर्दाफाश करते हुये 02 आरोपी 1.विकास कुमार व 2. सूरज को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही के दौरान कॉल सेन्टर से अभियुक्तगण के कब्जे से ठगी के कार्य मे प्रयुक्त मोबाईल फोन, धोखाधडी से खरीदे गये 02 सिक्के पीली धातु व 02 सिक्के सफेद धातु के बरामद किये गये है। अभियुक्तों से बरामद मोबाईल फोन नम्बर के विरूद्ध करीब 20 से अधिक एनसीआरपी शिकायत दर्ज है।
अभियुक्त गण से पूछताछ का संक्षिप्त विवरण व घटना का संक्षिप्त विवरण –
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि ये लोग कंपनी मे कमीशन बेस पर नौकरी करते है तथा ए0यू0 बैंक ,एक्सिस बैंक व अन्य बैंक के क्रेडिट कार्ड का डाटा चुराते हैं व अपने आप को एक्सिस बैंक, ए0यू0 बैंक क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड की के0वाई0सी0 करने का, प्वाइंट रिडीम करने का झांसा देकर एपीके फाइल उनके(कस्टमर) के फोन मे इंस्टाल करा देते थे जो देखने मे बैंक की ऐप जैसी होती थी उसके बाद आरोपी आम लोगो से उसमे क्रेडिट कार्ड की डिटेल, कार्ड नम्बर, सीवीवी नम्बर फिल करा लेते थे और बिलिंकिट, जेप्टो आदि ऐप से गोल्ड क्वाइन व सिल्वर क्वाइन खरीद लेते थे। एपीके फाइल की वजह से ट्रांजेक्शन का ओटीपी इनके फोन पर प्राप्त हो जाता था तथा कुछ कॉल करने के बाद हम सिम कार्ड को तोडकर फेंक देते थे और डिलीवरी ये लोग किसी भी रेंडम पते पर करा लेते थे तथा बाद मे उन गोल्ड क्वाइन को बेच देते थे। इस प्रकार की ठगी से सम्बन्धित 20 से अधिक शिकायते एनसीआरपी पोर्टल पर विभिन्न राज्यो मे दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1-विकास कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम पलवाडा थाना बहादुरगढ जनपद हापुड हाल पता कैलाश पुरम गोविन्दपुरम थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद उम्र 31 वर्ष
2-सूरज पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम रसमई पोस्ट नसीरपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस हाल पता गली नम्बर 6 न्यू अशोक नगर थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली उम्र 20 वर्ष
पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
1-मु0अ0स0 207/26 धारा 318(2)/318(4) बीएनएस व धारा 66 डी आईटी एक्ट थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर।
अभियुक्त विकास कुमार का अपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0 126/2023 धारा 420/406/467/468/471/34 भादवि व 66 आईटी एक्ट थाना सैक्टर 63 नोएडा गौतमबुद्धनगर
2-मु0अ0स0 207/26 धारा 318(2)/318(4) बीएनएस व धारा 66 डी आईटी एक्ट थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
03 मोबाइल फोन घटना मे प्रयुक्त
02 सिक्के पीली धातु (धोखाधडी से प्राप्त)
02 सिक्के सफेद धातु (धोखाधडी से प्राप्त)



