उत्तर प्रदेशपलियाकला-खीरीस्पोर्ट्स

पलिया के रामलीला मैदान में ताइक्वांडो अकैडमी कलर बेल्ट प्रमोशन

लखीमपुर खीरी पलिया कलां

लखीमपुर खीरी  पलिया कलां दिनांक 17 मई रविवार को श्री रामलीला मैदान पर पलिया ताइक्वांडो ऐकडमी द्वारा कलर बेल्ट प्रमोशन का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बेल्ट टेस्ट में पास खिलाड़ियों को चीफ़ कोच प्रदीप कुमार व पलिया कोच अरूण तिवारी द्वारा बेल्ट पहनाकर प्रमाणपत्र वितरित किये गये।पलिया ताइक्वांडो अकेडमी के खिलाड़ियों अरहम रंजन,अरिहंत रंजन व कुशाग्र प्रजापति को ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।यह प्रमाण पत्र कुकीवान हैड क्वार्टर कोरिया द्वारा जारी किये जाते हैं,कार्यक्रम में खिलाड़ियों के अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।चंदन कुमार,उत्कर्ष सिंह,कृष्णा वर्मा आदि सीनियर खिलाड़ियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम में लखीमपुर ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा और कल्पना झा और बलदेव वैदिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डी एल भार्गव जी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!