उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदुर्घटनाहादसा

लखीमपुरखीरी से बड़ी बड़ा दर्दनाक हादसा

सीओ की गाड़ी व बाइक की टक्कर से एक की मौके पर दर्दनाक मौत दूसरा रेफर

लखीमपुरखीरी से बड़ी बड़ा दर्दनाक हादसा

 

सीओ मोहम्मदी की सरकारी गाड़ी और बाइक में भीषण टक्कर, बाइक सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत

जितेन्द्र सिंह

लखीमपुर खीरी। जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सर्किल अफसर (सीओ) मोहम्मदी की सरकारी गाड़ी और एक मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे सीओ मोहम्मदी का वाहन पसगवा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मोहम्मदी-पसगवा मार्ग पर कंधरापुर गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से सरकारी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मोहम्मदी भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक युवक, रामअवतार (पुत्र चेतराम, निवासी ग्राम आनाये) को मृत घोषित कर दिया।वहीं, दूसरे घायल युवक जय राम की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत शाहजहांपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। लेकिन इलाज के दौरान जय राम ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे और किसी काम से जा रहे थे।

 

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विधिक जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!