उत्तर प्रदेशधर्म और आस्थापलियाकला-खीरी

पलिया कलां (खीरी )आज 26 मई को ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल के शुभ अवसर भंडारे का आयोजन किया गया

ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ

पलिया कलां (खीरी )आज 26 मई को ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल के शुभ अवसर पर पलिया के प्रमुख व्यापारी व समाजसेवी राकेश गर्ग पप्पी भईया के द्वारा मां वैष्णो किराना स्टोर संपूर्णानगर रोड पर बजाज शोरूम के पास विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद वितरण से पूर्व सभी भक्तजनों ने पुराना बाजार स्थित प्राचीन श्री हनुमान मठिया मंदिर पर विधि विधान से पूजन अर्चन कर पूड़ी मटर पनीर की सब्जी चावल,और रूह अफ़्जा कोल्ड ड्रिंक आदि प्रसाद का भोग लगाने के उपरांत भंडारा प्रारंभ कराया। जिसमें हजारों भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में मुख्य रूप से जिला उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री अमित महाजन, प्रमुख व्यापारी राकेश गर्ग पप्पी भईया गोकुल धाम वाले, सुनील गुप्ता, संदीप कोहली,वर्षा गर्ग, मोना मल्होत्रा, पूनम गुप्ता,प्राची गर्ग, पिंकी गर्ग, सीमा महाजन, श्रुति गर्ग, नितिन गर्ग, दिव्यांश अग्रवाल, अंकुर गोयल, रमेश चंद्र गर्ग उर्फ घम्मू, राजेश गर्ग, सचिन गुप्ता, शेरा वर्मा,गोविंद वर्मा, निखिल वर्मा, कमलेश कुमार, अमन गुप्ता, मनीष गर्ग वारदाना वाले, इमरान अली, उत्तम शाह, दिनेश गर्ग, इरफान लल्ला ईंट वाले, संजय राठौर, संजय गुप्ता, सम्मी गुप्ता सभासद,आदि ने सेवा की। इनके अतिरिक्त अनेकों गणमान्य नागरिक व व्यापारीगण उपस्थित रहे वही दूसरी तरफ हजारों भक्तजनों ने भंडारे में पधारकर प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!