नेपाल में पकड़े गए एक नेपाली मुल्क का व्यक्ति निराजन ठगुन्ना वह एक पलिया कला निवासी रिंकल गुप्ता में 145 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, पलिया का युवक भी शामिल नेपाल के कैलाली जिले के धनगढ़ी क्षेत्र से पुलिस ने 145 ग्राम ब्राउन शुगर (खैरो हेरोइन)
धनगढ़ी में 145 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, पलिया का युवक भी शामिल

नेपाल में पकड़े गए एक नेपाली मुल्क का व्यक्ति निराजन ठगुन्ना वह एक पलिया कला निवासी रिंकल गुप्ता
धनगढ़ी में 145 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, पलिया का युवक भी शामिल
नेपाल के कैलाली जिले के धनगढ़ी क्षेत्र से पुलिस ने 145 ग्राम ब्राउन शुगर (खैरो हेरोइन) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में धनगढ़ी उपमहानगरपालिका-9 बगराकटान निवासी 27 वर्षीय निराजन ठगुन्ना तथा भारत के उत्तर प्रदेश जनपद लखीमपुर खीरी के पलिया निवासी 28 वर्षीय रिंकल गुप्ता शामिल हैं।
जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के अनुसार रिंकल गुप्ता को मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त एक बड़े तस्कर के रूप में जाना जाता है।
लागूऔषध ब्यूरो महेंद्रनगर और वडा पुलिस कार्यालय धनगढ़ी की संयुक्त टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे धनगढ़ी उपमहानगरपालिका-8 स्थित कैंपस चौक-जुगेडा रोड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 145 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में आगे की जांच जारी है।



