मैलानी के युवक ने देश विरोधी टिप्पणी कर बनाया वीडियो, एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
लखीमपुर-खीरी।जिले के मैलानी निवासी युवक ने देश विरोधी टिप्पणी की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में युवक प्रधानमंत्री के लिए भी अपशब्द

मैलानी के युवक ने देश विरोधी टिप्पणी कर बनाया वीडियो, एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
लखीमपुर-खीरी।जिले के मैलानी निवासी युवक ने देश विरोधी टिप्पणी की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में युवक प्रधानमंत्री के लिए भी अपशब्द कहते सुना जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। बताया गया कि आरोपी युवक तीन साल से परिवार सहित पंजाब में रह रहा है।
शनिवार रात करीब डेढ़ मिनट का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक देश विरोधी बातें कह रहा है। वह ईरान से भारत पर मिसाइल हमला करने की बात कहता है। आरोपी युवक की पहचान मोहल्ला रामलीला वार्ड नंबर पांच निवासी मुबारक खान के रूप में हुई। उसकी टिप्पणी से आक्रोशित लोग भाजपा नेता भवानी शंकर माहेश्वरी के नेतृत्व में थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी।
देश और प्रधानमंत्री के खिलाफ की टिप्पणी!
मोहल्ला धर्मशाला निवासी निखिल प्रताप सिंह ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला रामलीला वार्ड नंबर पांच निवासी मुबारक खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसके सुबूत मौजूद हैं। उसकी टिप्पणी से माहौल बिगड़ सकता है हालांकि मैलानी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
क्या बोले प्रभारी निरीक्षक मैलानी!
इस बाबत मे प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आईटी एक्ट सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक घर पर नहीं मिला। पड़ोसियों के मुताबिक वह पिछले तीन वर्षों से परिवार समेत पंजाब में रह रहा है।
रविवार को दूसरा वीडियो वायरल
वही शनिवार की रात एफआईआर दर्ज होने के बाद रविवार को आरोपी मुबारक खान का दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 47 मिनट के इस वीडियो में भी आरोपी युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर रहा है।



