शारदा नदी पर चल रहे बाढ़ बचाव कार्यों पर विधायक ने जताई नाराजगी
लखीमपुर खीरी पलिया कलां से बड़ी खबर जिस खबर को खबर लाइव 24 ने प्रमुखता से चलाया था उसी खबर का असर

शारदा नदी पर चल रहे बाढ़ बचाव कार्यों पर विधायक ने जताई नाराजगी
पलियाकलां-खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्रीय शारदा नदी के तट पर शासन द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से क्षेत्र को बाढ़ से बचने हेतु कराये जा रहे बाढ़ राहत कार्यों के आधे अधूरे इंतजाम देख विधायक रोमी साहनी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था एवं मौके पर मौजूद जिम्मेदार लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि पलिया विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लगभग ₹2.50 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजना स्वीकृत की गई है, लेकिन संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है।
आज शारदा नदी का औचक निरीक्षण करने पर पता चला कार्य बंद है, संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्य प्रारंभ कर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि मानसून निकट है, ऐसे में जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य का बंद रहना अत्यंत गंभीर विषय है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जायेगी, यदि कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
क्षेत्रवासियों को बाढ़ से राहत दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बाढ़ सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



