अपराधउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंपुलिस बुक

लखीमपुर खीरी की एसएसपी डॉ0 ख्याति गर्ग ने 07 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से किया निलम्बित

अन्य कई थाना व चौकी पर भी मामले को गोल-गोल घुमाकर उच्च अधिकारी को किया जाता है गुमराह सहयोगियों पर प्रभावी कार्रवाई

लखीमपुर खीरी की एसएसपी डॉ0 ख्याति गर्ग ने 07 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से किया निलम्बित

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने एवं पुलिसकर्मियों के कार्य के प्रति उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने हेतु निरंतर समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न थाना/शाखाओं में तैनात ऐसे 07 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है, जो एक माह या उससे अधिक अवधि से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। निलम्बित पुलिसकर्मियों की सूची निम्नवत है:

1. उप निरीक्षक 912060550 कमला प्रसाद सरोज – थाना पसगंवा

2. उप निरीक्षक 872463819 अनिल वर्मा – थाना ईसानगर

3. मुख्य आरक्षी 062380052 पुरूषोत्तम सिंह – थाना मोहम्मदी

4. मुख्य आरक्षी 112430535 संतोष कुमार – यातायात शाखा

5. आरक्षी 192432753 शीलेन्द्र – थाना हैदराबाद

6. आरक्षी 182430464 आशुतोष रावत – थाना शारदानगर

7. महिला आरक्षी 162515796 चंचल – साइबर थाना खीरी

उक्त कार्यवाही विभागीय अनुशासन को बनाए रखने तथा पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी निलम्बित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!