पति को कार ने कुचल डाला मौत के बाद भी न्याय नहीं पत्नी पूर्ति गुप्ता
पत्नी पूर्ति गुप्ता ने पुलिस पर लगाया साजिश का आरोप विवेचक पर राजनीतिक दबाव का बड़ा खुलासा

पति को कार ने कुचल डाला मौत के बाद भी न्याय नहीं पत्नी पूर्ति गुप्ता ने पुलिस पर लगाया साजिश का आरोप विवेचक पर राजनीतिक दबाव का बड़ा खुलासा
मोहम्मदी-खीरी। कस्बे में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक निर्दोष व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, मौत हो गई… लेकिन 3 महीने बाद भी न्याय की आस में तड़प रही है उसकी बेवा पत्नी!स्वर्गीय अमरनाथ गुप्ता की पत्नी पूर्ति गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को सनसनीखेज आवेदन देते हुए खुलकर आरोप लगाया है कि थाना मोहम्मदी में दर्ज मुकदमा नंबर 0154/2026 की जांच जानबूझकर दबाई जा रही है। पूर्ति का आरोप है कि वर्तमान विवेचक शिवबहादुर सिंह आरोपी पक्ष से मिलीभगत कर रहे हैं और राजनीतिक दबाव में काम कर सच को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।घटना की सनसनीखेज डिटेल:
16 मार्च 2026 को कार नंबर UP27BH6996 ने अमरनाथ गुप्ता को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अमरनाथ को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूर्ति गुप्ता ने तुरंत मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन अब तक न तो आरोपी कार को जब्त किया गया है और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई है।पूर्ति गुप्ता ने आवेदन में लिखा,
“प्रत्यक्षदर्शी गवाह मौजूद हैं, फिर भी विवेचक उनकी बात नहीं सुन रहे। लगता है आरोपी पक्ष का राजनीतिक रसूख इतना मजबूत है कि पुलिस भी उनके इशारे पर चल रही है।”पत्नी की मांगें (आग उगलती):विवेचक शिवबहादुर सिंह को तुरंत हटाकर निष्पक्ष अधिकारी लगाया जाए।
आरोपी कार UP27BH6996 को फौरन कब्जे में लेकर जांच की जाए।
सभी प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएं।
पूरी घटना की निष्पक्ष और गंभीर जांच हो।
तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पर दिए गए इस आवेदन ने स्थानीय पुलिस प्रशासन में हलचल मचा दी है। अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक इस मामले में कितनी जल्दी और कितनी निष्पक्षता दिखाते हैं।



