कई वर्षों से नहीं मिल रहा स्वच्छ पेयजल ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पलिया कलां खीरी की तहसील पलिया के कई गांवों में नहीं मिल रहा शुद्ध पेय जल

कई वर्षों से नहीं मिल रहा स्वच्छ पेयजल ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पलिया, लखीमपुर खीरी। विकासखंड पलिया की ग्राम पंचायत विशनूपुर बबौरा में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में स्थापित पानी की टंकी से कई वर्षों से नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की टंकी होने के बावजूद उन्हें शुद्ध पेयजल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लोग हैंडपंपों और अन्य वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर हैं, जिससे विशेषकर गर्मी के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है।
प्रदर्शन करने वालों में लालता प्रसाद, रामभक्त, बलराम, धरमवीर, विटोला देवी, जगजीवन लाल, मंजू देवी, निलेश कुमार, शिवम, सुमन देवी, रामऔतार, चंदर, आशाराम, विजय कुमार, मोहित कुमार, शिवरानी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी की टंकी और जलापूर्ति व्यवस्था की जांच कर जल्द से जल्द नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके।
यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की चेता
वनी दी है।



