अपराधउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंपलियाकला-खीरीपुलिस बुकस्वास्थ्यहादसा
लखीमपुर खीरी के दो युवकों को भारी मात्रा में ड्रग सहित इटौंजा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बड़ा सवाल आखिर क्यों नहीं पकड़ा जा रहा मास्टर माइंड

लखीमपुर खीरी के दो युवकों को भारी मात्रा में ड्रग सहित इटौंजा पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ। इटौंजा में पुलिस और STF बरेली की संयुक्त कार्रवाई में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से 600 ग्राम हेरोइन/ब्राउन शुगर बरामद।
बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये आंकी गई।
इटौंजा टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान दोनों तस्करों को दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपी प्रकाश सिंह और आकाशदीप सिंह लखीमपुर खीरी के हैं निवासी।
आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, ATM कार्ड और नेपाली मुद्रा भी मिली।
पूछताछ में नेपाल से हेरोइन लाकर मुंबई और पुणे में बेचने की बात कबूली।
आरोपियों के खिलाफ इटौंजा थाने में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।।



