उत्तर प्रदेशपलियाकला-खीरीराष्ट्रीयस्वास्थ्य

विश्व रक्तदाता दिवस पर 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल

पलिया कलां खीरी में रक्तदान शिविर का आयोजन

विश्व रक्तदाता दिवस पर 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल

पलिया में रक्तदान शिविर का आयोजन

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर दिनांक 14.06.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया के चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम रक्तदान के प्रति जागरूकता बढाने तथा मानव जीवन की रक्षा हेतु स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया । इस अवसर पर श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी, कमांडेंट, 39वीं वाहिनी ने स्वयं रक्तदान कर सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है तथा एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है । उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया । रक्तदान शिविर में वाहिनी के अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं कार्मिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा स्वेच्छा से रक्तदान किया । शिविर के दौरान रक्तदान से संबंधित आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की व्यवस्था भी की गई । कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान के महत्व, इसके सामाजिक दायित्व तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया । रक्तदान शिविर का सफल आयोजन वाहिनी चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा स्टाफ एवं वन वीट हॉस्पिटल, भीरा (पलिया) की चिकित्सीय टीम के सहयोग से संपन्न हुआ । 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा समय-समय पर ऐसे जनहित एवं समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!