धोखाधड़ी और रंगदारी के आरोप में दलित पैंथर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मनोज कुमार भारती गिरफ्तार
भाजपा विधायक रोमी साहनी के ऊपर अभद्र टिप्पणी वअन्य कई आरोप लगाए जाने के बाद मामला ने तुल पकड़ लिया वहीं कार्यकर्ताओं मे भारी आक्रोश दिखा

धोखाधड़ी और रंगदारी के आरोप में दलित पैंथर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मनोज कुमार भारती गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। थाना सम्पूर्णानगर और थाना पलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामलों में वांछित चल रहे भारतीय दलित पैंथर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मनोज कुमार भारती को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, मनोज कुमार भारती निवासी गणेश विहार कॉलोनी, ग्राम बुढ़नापुर, थाना कोतवाली सदर, जनपद लखीमपुर खीरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और उसकी तलाश की जा रही थी।
बताया जा रहा है कि हाल ही में मनोज कुमार भारती उस समय सुर्खियों में आया था, जब सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में उसने पलिया से भाजपा विधायक रोमी साहनी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए धमकी दी थी। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच तेज कर दी थी।
संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।



