उत्तर प्रदेशधर्म और आस्थापलियाकला-खीरीराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पलिया कलां-खीरी के

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया

पलिया कलां-खीरी, 21 जून।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पलिया कलां-खीरी के विद्यालय परिसर स्थित विशाल कक्ष में योग कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। योग गुरु श्री सुभाष दास जी ने उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला तथा नियमित योग को स्वस्थ एवं निरोग जीवन का आधार बताया।

इस अवसर पर आलोक मिश्रा (भइया) ने भी योगाभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया तथा सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री चाँद कुमार जैन, श्री राम बचन तिवारी, श्री शिवपाल सिंह, एडवोकेट राजीव शुक्ला, श्री विजय महेन्द्रा, श्री विजय गुप्ता, श्री दीपक तलवार, श्री सीताराम गर्ग, श्री गोपाल गर्ग सहित पलिया नगर के अनेक नागरिक एवं महिलाओं ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, जागरूक एवं योगमय समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!