उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडादिल्ली एनसीआरराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

ग्रेटर नोएडा बिरोड़ी गाँव पहुँचा “खेल मैदान बचाओ” जनजागरण अभियान, मिल, ऐच्छर, लढपुरा की तरह किसानों जताया आक्रोश 

किसान बोले प्राधिकरण जमीन पहले ही छीन चुका अब बच्चों का भविष्य छिनने नही देंगे, नक्कारा जनप्रतिनिधियों के होगा बहिष्कार!

बिरोड़ी गाँव पहुँचा “खेल मैदान बचाओ” जनजागरण अभियान, मिल, ऐच्छर, लढपुरा की तरह किसानों जताया आक्रोश

 

किसान बोले प्राधिकरण जमीन पहले ही छीन चुका अब बच्चों का भविष्य छिनने नही देंगे, नक्कारा जनप्रतिनिधियों के होगा बहिष्कार!

 

क्षेत्रीय खेल परिसर सैक्टर 37 ग्रेटर नोएडा में दर्जनो खेलों ओर सरकारी जॉब की तैयारी के रंनिंग ट्रैक को बंद करके बनाये जा रहे हॉकी स्टेडियम का विरोध कर रही खेल मैदान बचाओ समिति के सदस्यों ने आज जेवर विधानसभा के गाँव बिरौंडी में ग्रामवासियों से मिलकर जनजागरण अभियान चलाया, खेल मैदान की लूट में शामिल पूंजीपतियों, प्राधिकरण अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की साजिशों का सिलसिलेवार पर्दाफाश सरकारी अभिलेखों के माध्यम से किया, समिति से सुजीत तिवारी ने बताया सभी क्षेत्रवासियों के एकजुट प्रयासः से हमारी लड़ाई मजबूत हुई है, दर्जनो सैक्टरो की आरडब्लूए व क्षेत्र के सभी ग्रामवासी साथ हैं, आपके दबाव से खेल मैदान का ताला खुल गया है बच्चें वापस खेल मैदान में तैयारियों के लिए जा रहें है, रविन्द्र रावत ने बताया कि फिलहाल प्राधिकरण ने अक्टूबर माह तक युवाओ के फिजिकल की तैयारियों को ध्यान में रखतें हुए निर्माण कार्य रोक दिया है, लेकिन ये फिर कब्जा करने की कोशिश करेंगे तो इनका मुहतोड़ जवाब देना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है, भरस्टाचार सहना भी अपराध के बराबर है, लोकतंत्र की हत्या नही होने देंगे, खेल मैदान बचाओ समिति सदश्य सतेंद्र नागर आर्यबन्धु ओर मुकेश चौधरी ने बताया कि जनजागरण अभियान के दौरान ग्रामवासियों ने एकमत होकर हॉकी स्टेडियम को जीबीयू में वापस शिफ्ट करने और क्षेत्रीय खेल परिषर की यथास्थिति बनाये रखने ओर खेल वर्तमान में खेले जा रहे खेलो की सुविधाओ के विकास की माँग की ओर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व सत्ता पक्ष-विपक्ष दोनो के उन सभी नेताओं का गाँव मे खुला बहिष्कार करने की घोषणा की है जो खेल मैदान बचाओ समिति की आवाज़ नही सुन रहे हैं।

बिरोडा गाँव के दर्जनो युवक-युवतियां जो खेल मैदान में तैयारी करतें हैं उनकी ओर से अशोक भाटी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जिस मैदान में हॉकी स्टेडियम बनाने जा रही है उससे हमारे ग्रामीण क्षेत्र के हजारों बच्चों-युवाओ का भविष्य खराब हो जाएगा, ये हम ग्रामीणों का अंतिम निःशुल्क खेल मैदान है, इस मैदान में हमारे किशोर-युवा खेलों व सरकारी जॉब की तैयारी करने के लिए जातें हैं अब हॉकी स्टेडियम बनने से सब गतिविधियों को बंद कर देने से ग्रामवासियों में अत्याधिक विरोध और नाराजगी है।

खेल समिति के सदस्य इंद्राज नागर ओर सुंदर भाटी ने कहा कि यदि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्रीय खेल परिसर में हॉकी स्टेडियम बनाने का अपना फैसला वापस नहीं लेता हैं तो अलग अलग गांवों में घूमकर अपने खेल मैदान को बचाने का जनजागरण अभियान ऐसे ही जारी रहेगा।

रतीश भाटी ने ग्रामीणों से कहा कि ऐसे नक्कारा जनप्रतिनिधियों की गाँव मे एंट्री बैन करो जो आपकी नही सुनते, युवाओ के साथ अत्याचार बर्दाश्त नही किया जाएगा, मैदान नही छिनने देंगे, 7 तारीख को प्राधिकरण के साथ हुई वार्ता की मांगों को पूरा किया जाय, समिति सदस्यों पर प्राधिकरण द्वारा किये गए मुकदमे वापस किये जायें ।

आज की बैठक में मेघ सिंह, प्रमोद मुखिया, सतवीर मुखिया, विजयपाल सिंह, उदयवीर सिंह, भूपेंद्र, नौशर खान, सहाबुद्दीन, महमूद और ग्रामीण युवा व खेल मैदान बचाओ समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!