बाढ़ प्रभावित गांवों का एसडीएम निघासन ने किया दौरा , ग्रामीणों से रूबरू होकर समस्याओं का लिया संज्ञान
रिपोर्ट संजीव श्रीवास्तव

बाढ़ प्रभावित गांवों का एसडीएम निघासन ने किया दौरा , ग्रामीणों से रूबरू होकर समस्याओं का लिया संज्ञान
संजीव श्रीवास्तव पत्रकार
निघासन – खीरी । जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह बाढ़ प्रभावित गांवों पर लगातार नजरें गड़ाए हुए हैं , डीएम के निर्देशन में एसडीएम निघासन यदुवीर सिंह बाढ़ प्रभावित गांवों का लगातार दौरा कर रहे हैं और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं ।
ताजा जानकारी के अनुसार एसडीएम निघासन यदुवीर सिंह ने क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का सघन निरीक्षण किया और बाढ़ की मौजूदा परिस्थितियों का जमीनी जायजा लिया । एसडीम में मौके पर जाकर बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं ।
तहसील सूत्रों के अनुसार एसडीएम ने जीत पुरवा और पुरैना गांव में ग्रामीणों से रूबरू होकर बाढ़ के मौजूदा हालात और उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया । एसडीएम यदुवीर सिंह को अपने बीच पाकर पीड़ित ग्रामीणों में राहत पाने की उम्मीद जागृत हुई है ।



