उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडादिल्ली एनसीआरमुद्दा गरम हैस्पोर्ट्स

सफलता ओर पुरस्कार पाकर जेन-जी युवा बोले…मिट्टी का कर्ज चुकाएँगे खेल मैदान बचाएँगे!

गौतम बुध नगर ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा

 

सफलता ओर पुरस्कार पाकर जेन-जी युवा बोले…मिट्टी का कर्ज चुकाएँगे खेल मैदान बचाएँगे!

 

क्षेत्रीय खेल परिषर संघर्ष समिति, सैक्टर 37 ग्रे० नोएडा के तत्वावधान में आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को खेल परिषर में “युवा प्रतिभा सम्मान एवं खेल प्रोत्साहन समारोह” का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में लगभग 70 जेन-जी लड़के-लड़कियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सैक्टर 37 स्थित क्षेत्रीय खेल परिसर मैदान के 400 मीटर कच्चे मिट्टी के ट्रैक पर तैयारी करके वर्तमान में चल रही दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस और जेल वार्डन की फिजिकल भर्ती परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। इनमें से कुछ ने इसी मैदान में खेले जा रहे दर्जनो खेलों की तैयारी करके प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में मैड़ल भी जीते हैं।क्षेत्रीय खेल परिषर संघर्ष समिति ने इन सभी प्रतिभाशाली जेन-जी युवाओ का सम्मान करके उन्हें प्रोत्साहित किया ताकि वे अपना उज्ज्वल भविष्य बनाये ओर अन्य युवाओ के लिए प्रेरणा बने।इस अवसर पर युवाओ ने पुरस्कार पाकर खुसी का इज़हार किया और बोले कि हम अपने देश का मान बढ़ाएँगे, इस मैदान से मिली सफलता का कर्ज चुकाएँगे, मैदान नही छिनने देंगे, भरस्टाचारी तंत्र की ईट से ईंट बजाएँगे।

 

समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज से युवाओ का उत्साहवर्धन किया जिसमे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गाँव ओर सेक्टरों के लगभग 500 निवासी उपस्थित रहे, शहर की RWA’s, किसान व पर्यावरण संगठनों ने भी युवाओ की मांगो को सुना और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके खेल मैदान को छिनने नही दिया जाएगा और हॉकी निर्माण स्टेडियम इस मैदान में नही होने दिया जाएगा साथ ही खेल मैदान बचाओ समिति की माँगो को पूरा कराया जाएगा जिनमे वर्तमान में खेले जा रहें 2 दर्जन खेलों की सुविधाओं को विकसित कराया जाएगा, ओपन जिम व मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकार व प्राधिकरण से माँग की जाएगी।

समाज सेवी ओर पूर्व अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष उमेश भाटी डेवटा ने कहा कि खेल सघर्ष समिति ने दिखा दिया है कि जनहित विरोधी कार्यो के विरुद्ध एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाई जा सकती है ओर सफलता भी पाई जा सकती है, इस अवसर पर मा० प्रताप आर्य, राजेन्द्र प्रधान, आशीष सोनटके, विकास गऊसेवक, मोहित डाढ़ा, डॉ गजेन्द्र , सैक्टर 37 के पूर्व आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष देवराज नागर, प्रकाश पांडेय, भगतराम, चेतन भाटी, पप्पू नागर और किसान नेतागण सुनील फ़ौजी, बब्बल भाटी, इन्दर प्रधान, अजीत दौला, गजब भाटी, विकास घरबरा, भीम भाटी, पंकज आदि लोग उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

क्षेत्रीय खेल परिसर संघर्ष समिति की तरफ से मुकेश चौधरी, नलवीर, विजेन्द्र नागर, रितेश भाटी, सोनू नागर, इन्द्राज नागर, मिन्टू भाटी, दीपक भाटी, सुंदर भाटी, सुनील गोयल, दिलजीत सिंह, अमित चौधरी और सतेंद्र नागर व अन्य मुख्य सहयोगी रहे, समिति ने बच्चों की सफलता पर उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों को मिठाई और हलवे का प्रसाद वितरण करके ख़ुशी जाहिर की ओर बताया कि सभी क्षेत्रवासियों के कड़े विरोध के बाद प्राधिकरण ने हॉकी स्टेडियम निर्माण कार्य स्थगित कर दिया है, हमारी प्राथमिकता इस हॉकी स्टेडियम को प्राधिकरण द्वारा नई जमीन चिन्हित कराके बनवाने ओर वर्तमान मैदान को निःशुल्क रखते हुए आधुनिक खेल मैदान के रूप में विकसित करवाने की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!