उत्तर प्रदेशधर्म और आस्थापलियाकला-खीरीपुलिस बुक

पलिया कोतवाली में बड़े मंगल पर भव्य भंडारे का हुआ आयोजन,प्रसाद लेने के लिए उमड़ी भीड़

क्षेत्राधिकार पलिया व थाना अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा

पलिया कोतवाली में बड़े मंगल पर भव्य भंडारे का हुआ आयोजन,प्रसाद लेने के लिए उमड़ी भीड़

​पलिया खीरी। जेड मास के बड़े मंगल के अवसर पर पलिया कोतवाली परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । ​भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथि और कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने अपने परिवार के साथ मिलकर किया। कोतवाली में पंडित सोमेश माधव ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के बीच हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने और उनके परिवार ने बजरंग बली को भोग लगाकर भंडारे की शुरुआत की । ​इस मौके पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार ने शिरकत कर कोतवाली के समस्त पुलिस बल और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने पंक्ति में बैठकर बड़े ही श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस का यह सेवा भाव देखकर स्थानीय लोग काफी प्रभावित नजर आए। सुबह से शुरू हुआ प्रसाद वितरण का यह सिलसिला देर शाम तक अनवरत चलता रहा, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों और राहगीरों ने पूड़ी-सब्जी और हलवे का आनंद लिया। ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी कम होती है और आपसी सौहार्द बढ़ता है। ​भंडारे को सफल बनाने में कोतवाली के समस्त उपनिरीक्षकों, आरक्षियों और स्थानीय युवाओं का विशेष योगदान रहा। पूरा कोतवाली परिसर दिनभर ‘जय बजरंग बली’ और ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!