सावधान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली और घिनौनी वारदात सामने आई
हैवान जिसने इंसानियत को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक 68 साल के बुजुर्ग मोहम्मद उमर ने अपनी हवस मिटाने के लिए एक 9 साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बना डाला।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली और घिनौनी वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक 68 साल के बुजुर्ग मोहम्मद उमर ने अपनी हवस मिटाने के लिए एक 9 साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बना डाला।
इस हैवानियत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में जनता और हिंदू संगठनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
24 घंटे में जमींदोज हुआ पापी का आशियाना:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीलीभीत जिला प्रशासन और पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात को ही आरोपी मोहम्मद उमर को दबोच लिया। इसके ठीक बाद, महज 24 घंटे के भीतर योगी सरकार का पीला पंजा (बुलडोजर) आरोपी के अवैध रूप से बने 110 गज के मकान पर गरजा और उसे मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया।
कोर्ट में पेशी के दौरान फूट-फूटकर रोया दरिंदा:
जो हैवान एक मासूम बच्ची पर अपनी ताकत दिखा रहा था, पुलिस कस्टडी में आते ही उसकी सारी हेकड़ी हवा हो गई। मीडिया के सामने वह कांपता, लड़खड़ाता और घड़ियाली आंसू रोता नजर आया, लेकिन कानून ने उसे बुधवार को सीधे सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस अब उस शख्स की भी तलाश कर रही है जिसने इस घिनौने कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। राहत की बात यह है कि प्रशासन ने पीड़ित बच्ची की आगे की पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी ली है।



