लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर जल्द ही हो शक्ति है बड़ी कार्रवाई या डंडे बस्ते में चला जाएगा मामला
सीडीओ खीरी द्वारा सख्त कार्यवाही करने के बावजूद कर्मचारी नहीं बाज आ रहे अपनी हरकतों से सरकार की छवि धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे

लखीमपुर खीरी में ग्राम पंचायतों में कार्यकाल खत्म होने से पहले हुए भारी भुगतान जांच के घेरे में, सीडीओ अभिषेक कुमार ने कसा शिकंजा…!
लखीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मनिकापुर में सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, 05 लाख के चबूतरा निर्माण पर संदेह होने पर सीडीओ ने दिए तकनीकी जांच के आदेश…!
ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस, रोका वेतन, मई माह के भारी भुगतान जांच के घेरे में, सीडीओ अभिषेक कुमार की रडार पर कई पंचायतें…!
निरीक्षण के दौरान गांव की हालत देखकर सीडीओ खुद सख्त नजर आए। जगह-जगह फैली गंदगी, बदहाल जल निकासी व्यवस्था और महीनों से निष्क्रिय पड़ी पाइपलाइन ने विकास कार्यों की हकीकत बयां कर दी। टंकी कनेक्शन न मिलने पर संबंधित विभाग को कड़ी फटकार भी लगाई गई।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी हिमांशु वाजपेई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, साथ ही जांच पूरी होने तक उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। यदि अनियमितता सिद्ध होती है तो निलंबन तय माना जा रहा है…!



