तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर नगर में जश्न, उदयवीर सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मनाई खुशी
तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर नगर में जश्न, उदयवीर सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मनाई खुशीतीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर नगर में जश्न, उदयवीर सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मनाई खुशी
पलिया नगर में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिठाइयां बांटीं और आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन की नीतियों पर विश्वास जताया है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक था। सभी ने पार्टी के झंडे लहराते हुए नारेबाजी की और जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे आने वाले समय के लिए शुभ संकेत बताया।
इस मौके पर भाजपा नेता रवि गुप्ता नगर महामंत्री विजय गुप्ता वरुण मिश्रा पूर्व नगर अध्यक्ष राजीव शुक्ला पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो विकास गुप्ता पूर्व नगर महामंत्री अनुज शुक्ला बीटू नगर उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता राजकुमार श्रीवास्तव दिनेश दिवाकर चंद्रभान सिंह नगर मंत्री घनश्याम श्रीवास्तव गौरव अग्रवाल रघुनाथ राठौर आशीष अग्निहोत्री मुन्ना लाल वाल्मीकि कोषाध्यक्ष देवेंद्र अरोड़ा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती देवी सभासद संगीता सक्सेना ममता जिला कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा जायसवाल सुनीता श्रीवास्तव ममता श्रीवास्तव
युवा मोर्चा महामंत्री अनुपम राय अनुसूचित मोर्चा संयोजक सतीश कनौजिया किसान मोर्चा अध्यक्ष सर्वेश यादव अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद शोईन प्रेम गुप्ता अविरल शाह अमन नाग कार्तिक गर्ग मीना गुप्ता इंदु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

