मानकों पर खरा—जनसेवा में अग्रणी
माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0, श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0,

मानकों पर खरा—जनसेवा में अग्रणी
माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0, श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, श्री राजीव कृष्ण के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुणवत्ता आधारित एवं जन-केंद्रित पुलिसिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है।
जनपद चन्दौली ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित करते हुए अपने सभी 16 पुलिस थानों को ISO 9001:2015 (Quality Management System) एवं IS 15700:2018 (Service Quality Management System) मानकों के अंतर्गत प्रमाणित कराया है।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की उप महानिदेशक, श्रीमती स्नेहलता द्वारा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, श्री राजीव कृष्ण को यह प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि #IndianStandards द्वारा देश में पहली बार किसी जनपद के सभी पुलिस थानों को एक साथ यह प्रमाण-पत्र प्रदान किया है। यह उपलब्धि पुलिस सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही, नागरिक संतुष्टि तथा समयबद्ध सेवा वितरण के उच्च मानकों को संस्थागत रूप से स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 श्री राजीव कृष्ण ने इस उपलब्धि के लिए #chandaulipolice को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी इसी समर्पण, संवेदनशीलता एवं पेशेवर उत्कृष्टता के साथ नागरिकों को पुलिस सेवाएँ प्रदान करते हुए अन्य जनपदों की पुलिस के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा



