उत्तर प्रदेश लखनऊ: UP डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रेस वार्ता में यूपी पुलिस की उपलब्धियां गिनाईं
मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पुलिसिंग की 10 प्रमुख प्राथमिकताएं तय की गईं- डीजीपी।

लखनऊ: UP डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रेस वार्ता में यूपी पुलिस की उपलब्धियां गिनाईं।
मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पुलिसिंग की 10 प्रमुख प्राथमिकताएं तय की गईं- डीजीपी। कोई
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 93% से अधिक दोषसिद्धि दर हासिल हुई- डीजीपी।
32,071 मामलों में फैसला, 29,911 मामलों में दोषसिद्धि हुई- डीजीपी।
42,681 अभियुक्तों को सजा, 18 को मृत्युदंड मिला- डीजीपी।
3,340 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई- डीजीपी।
गैंगस्टर एक्ट में 5,684 अपराधियों पर कार्रवाई की गई- डीजीपी।
₹788.38 करोड़ की संपत्तियां गैंगस्टर एक्ट में जब्त हुईं- डीजीपी।
लूट के मामलों में 27.8% की कमी दर्ज की गई- डीजीपी।
चोरी के मामलों में 14.4% की गिरावट आई- डीजीपी।
डकैती के मामलों में 11.1% की कमी हुई- डीजीपी।
हत्या, बलवा और नकबजनी जैसे अपराधों में भी कमी आई- डीजीपी।
माफियाओं की ₹336 करोड़ से अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई हुई- डीजीपी।
10 माफिया सरगनाओं और 20 सहयोगियों को सजा दिलाई गई- डीजीपी।
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित हुए- डीजीपी।
1,647 थानों में महिला हेल्प डेस्क संचालित हैं- डीजीपी।
मिशन शक्ति केंद्रों के संचालन हेतु 13,500 कार्मिक तैनात किए गए- डीजीपी।
महिला सुरक्षा से जुड़े 40,000 से अधिक पुलिसकर्मी प्रशिक्षित हुए- डीजीपी।
मिशन शक्ति केंद्रों से महिला अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई- डीजीपी।
बलात्कार के मामलों में 33.92% की कमी दर्ज हुई- डीजीपी।
महिलाओं और बच्चियों के अपहरण में 17.03% की कमी आई- डीजीपी।
दहेज हत्या के मामलों में 12.96% की गिरावट दर्ज हुई- डीजीपी।
घरेलू हिंसा के मामलों में 9.54% की कमी आई- डीजीपी।
जन शिकायतों और लंबित प्रकरणों में 28% की कमी दर्ज हुई- डीजीपी।
माघ मेला 2026 में 22 करोड़ श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही- डीजीपी।
पूरे वर्ष प्रदेश में कोई साम्प्रदायिक दंगा नहीं हुआ- डीजीपी।
लखनऊ के कल्ली पश्चिम में साइबर क्राइम कॉल सेंटर स्थापित हुआ- डीजीपी।
साइबर कॉल सेंटर की क्षमता 20 से बढ़ाकर 80 सीट की गई- डीजीपी।
राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर ₹400.66 करोड़ फ्रीज कराए गए- डीजीपी।
1.11 लाख मोबाइल नंबर और 1.22 लाख IMEI ब्लॉक किए गए- डीजीपी।
PRATIBIMB पोर्टल और CIAR अनुपालन में यूपी देश में प्रथम रहा- डीजीपी।
65,608 पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों का प्रशिक्षण दिया गया- डीजीपी।
साइबर फ्रॉड में लियन प्रतिशत 18% से बढ़कर 37% हुआ- डीजीपी।
मुख्यमंत्री ने दिसंबर 2025 में Yaksh App का शुभारंभ किया- डीजीपी।
Yaksh App AI आधारित अपराध विश्लेषण और निगरानी प्लेटफॉर्म है- डीजीपी।
60,000 से अधिक नव-आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया गया- डीजीपी।
नई न्याय संहिताओं पर 27,000 से अधिक पुलिसकर्मी प्रशिक्षित हुए- डीजीपी।
पुलिस कल्याण योजनाओं के तहत आश्रितों को ₹137 करोड़ वितरित किए गए- डीजीपी।
सड़क दुर्घटनाओं में 7.43% और मौतों में 11.55% की कमी आई- डीजीपी।
ATS ने आतंकवाद, जासूसी और अवैध घुसपैठ मामलों में 73 गिरफ्तारियां कीं- डीजीपी।



