उत्तर प्रदेशधर्म और आस्थापलियाकला-खीरी

पलिया कलॉं-खीरी अन्तर्गत ग्राम पटिहन में शान्ति कुंज-हरिद्वार उत्तराखण्ड भारत के तत्वावधान में भव्य गायत्री यज्ञ एवं दीपदान कार्यक्रम श्रद्धा

समाजसेवी आलोक मिश्रा भैया श्रद्धापूर्वक गायत्री माता पूजन में हुए सम्मिलित

पलिया कलॉं-खीरी अन्तर्गत ग्राम पटिहन में शान्ति कुंज-हरिद्वार उत्तराखण्ड भारत के तत्वावधान में भव्य गायत्री यज्ञ एवं दीपदान कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार, दीपों की दिव्य आभा एवं जयघोषों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस पावन अवसर पर समाजसेवी आलोक मिश्रा भइया ने पहुंचकर श्रद्धापूर्वक गायत्री माता, परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य युगऋषि एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार संस्थापक एवं परम वंदनीया भगवती देवी शर्मा माताजी एवं गायत्री परिवार प्रेरणास्रोत के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उपस्थित वक्ताओं के प्रेरणादायी विचारों को श्रवण कर धर्म, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संदेश को आत्मसात किया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर में जयकारे लगाए—

🚩 गायत्री माता की जय!

🚩 युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी अमर रहें!

🚩 वन्दनीया माताजी की जय!

🚩 भारत माता की जय!

🚩 वेद संस्कृति अमर रहे!

दीपदान यज्ञ के दौरान जलते दीपों की अलौकिक छटा ने सम्पूर्ण वातावरण को दिव्यता से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही तथा सभी ने समाज में नैतिकता, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एडवोकेट दीपक पान्डेय,नवीन पान्डेय,अभ्युदय मिश्रा,विनोद सिंह निघासन, विनय सिंह बोझवा, वेद राम मौर्य बेला, सुरेश जी, जे.के. मौर्य, दया शंकर जी गंगापुरवा, पंडित शिवम, मनोहर लाल पटिहन, सन्त राम जी मझगई सहित अनेकों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!