थाना खीरी पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा
लखीमपुर खीरी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) महोदय के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी के नेतृत्व में थाना खीरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी व चेकिंग के दौरान ग्राम बांसताली अन्डर पास के पास रोड के किनारे से अभियुक्त समीर उर्फ भुंज को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से चोरी किए गए पीली व सफेद धातु के शत-प्रतिशत आभूषण बरामद किए गए हैं। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना खीरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0556/2026 धारा 305(A)/317(2) BNS के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
• समीर उर्फ भुंज पुत्र सरीफ, निवासी मो0 तबेला, कस्बा खीरी, थाना व जनपद खीरी उम्र लगभग 28 वर्ष
*बरामद माल का विवरण:*
• 02 जोड़ी झाले (पीली धातु)
• 04 अदद बिछिया (सफेद धातु)
• 01 अदद अंगूठी (सफेद धातु)
• 02 जोड़ी पायल (सफेद धातु)
• कुछ अन्य टूट-फूट वाले आभूषण (सफेद धातु)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
1. उ0नि0 शुभम कुमार
2. का0 जगदीश प्रसाद
3. का0 अंकित सिंह
4. का0 शुभम गंगवार शामिल रहे



