लखीमपुर खीरी मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की हुई बैठक
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक श्री बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि पर नगर पालिका परिषद भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

लखीमपुर खीरी मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की हुई बैठक
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की लखीमपुर जिला इकाई द्वारा संगठन के संस्थापक श्री बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि पर नगर पालिका परिषद लखीमपुर के सभागार में भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं “आज के परिवेश में पत्रकारिता” विषय पर जिला अध्यक्ष नितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, उपस्थित सभी पत्रकारों ने श्री बाबू बालेश्वर लाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी,*
*कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एनके मिश्र ने वर्तमान में प्रशासन और पत्रकारिता के बीच सामंजस्य को लेकर विस्तार से चर्चा की, साथ ही पत्रकारों के सम्मान को लेकर भी मुद्दा उठाया,*
*आज तक के जिला संवाददाता अभिषेक वर्मा, न्यूज़ 18 के जिला संवाददाता मनोज शर्मा, खबर फास्ट के जिला संवाददाता अमीर रजा, वरिष्ठ पत्रकार सरदार राजेंद्र सिंह, पीटीआई के जिला संवाददाता नैमिष वर्मा, एबीपी न्यूज़ के जिला संवाददाता नवीन अवस्थी, संगठन के जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए खबरों को सच्चाई से प्रकाशित करने की बात कही,*
*जिला अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पिछले 50 वर्षों से ग्रामीण पत्रकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को समाचार के माध्यम से अधिकारियों तक पहुंचाना पत्रकार का कर्तव्य है, जिससे जनता की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंच सके, और उन समस्याओं का समाधान हो सके,*
*कार्यक्रम के समापन पर दो मिनट का मौन रखकर श्री बाबू बालेश्वर लाल जी को नमन किया गया, इस अवसर पर अनुज मिश्रा, अजय मिश्रा, देवेश पांडेय, हिमांशु श्रीवास्तव अंकित, अशोक शुक्ला, सुशील गुप्ता, लोकेन्द्र प्रताप सिंह, चंद्रशेखर शुक्ला, पवन मिश्रा, उमंग गुप्ता, सुनील कुमार सोनी, रामजी सिंह, कमल पांडेय, विकास गुप्ता, राहुल सिंह, शोएब खान, शाहिद, प्रीति, मुनेन्द्र वर्मा, नितेश गुप्ता, आनंद तिवारी सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।*



