उत्तर प्रदेशपलियाकला-खीरीपॉलिटिकल तड़कामुद्दा गरम है

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर युवा समाजवादियों की बैठक सम्पन्न

विधानसभा अध्यक्ष शिवम रस्तोगी एवं समस्त समाजवादी साथियों की सहमति से त्रिकोलिया निवासी, संघर्षशील एवं कर्मठ कार्यकर्ता हिमांशु यादव को विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

पार्टी कार्यालय पर युवा समाजवादियों की बैठक सम्पन्न

 

पलियाकलां-खीरी।

समाजवादी पार्टी कार्यालय (137 पलिया विधानसभा) पर युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस दौरान संगठन को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की गई।

समाजवादी छात्रसभा पलिया के विधानसभा अध्यक्ष शिवम रस्तोगी एवं समस्त समाजवादी साथियों की सहमति से त्रिकोलिया निवासी, संघर्षशील एवं कर्मठ कार्यकर्ता हिमांशु यादव को विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

“हिमांशु यादव की नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में नया जोश भरेगा और छात्रसभा पलिया विधानसभा में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का काम और तेजी से करेगी।”

इस मनोनयन के दौरान क्षेत्र के कई वरिष्ठ समाजवादी नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने नए पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया। उपस्थित रहने वाले मुख्य चेहरों में महमूद हुसैन (पूर्व चेयरमैन), संजीव कुमार मुन्ना, जफर अहमद, राजा खान, फुरकानअंसारी,अताउर रहमान मो ० शकील शामिल रहे।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी समाजवादी साथियों ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष हिमांशू यादव को बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!