किसानो की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन हरिद्वार शिविर के बाद गौतम बुद्ध नगर में करेगी आंदोलन सुनील प्रधान
भारतीय किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

किसानो की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन हरिद्वार शिविर के बाद गौतम बुद्ध नगर में करेगी आंदोलन सुनील प्रधान
दनकौर, 10 जून 2026
भारतीय किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज दनकौर स्थित श्री तिरुपति ईट उद्योग कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजाराम प्रधान ने एवं संचालन सुनील प्रधान ने किया , जिसमें जिले. तहसील व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
(Chief editor jitendra Singh)
बैठक के मुख्य बिंदु
भारतीय किसान यूनियन का हरिद्वार में 15 16 17 और 18 का शिविर है जिसमें किसानों के लिए टेंट की व्यवस्था खाने-पीने की व्यवस्था एवं रहने की व्यवस्था पर एवं वॉलंटर की व्यवस्था पर विचार विमर्श किए गए-
*संगठन विस्तार*: जिले के सभी गांवों में इकाई गठन का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। नए सदस्यों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। और हरिद्वार शिविर में सभी का लेखा-जोखा दिया जाएगा और सभी कार्यकर्ता और वॉलंटर झंडा और ङंडा साथ लेकर चलेंगे
– *किसानों की समस्याएं*: क्षेत्र में 64,7% मुआवजा 10% किसान कोटा के प्लॉट आबादी निस्तारण एवं खाद की कालाबाजारी, नहरों में पानी की कमी मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। प्रशासन को 8 दिन का अल्टीमेटम देकर समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
– *आगामी कार्यक्रम*: 18 जून के बाद गौतम बुद्ध नगर के किसानों की महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। इसमें 10% किस कोट के प्लॉट किसानो की आबादियों का निस्तारण व बिजली दरों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
– *सदस्यता अभियान*: युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए “किसान युवा संवाद” कार्यक्रम शुरू होगा।
राष्ट्रीय महामंत्री पवन खटाना ने कहा, “भाकियू हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ती आई है। प्रशासन अगर हमारी मांगों को अनसुना करता है उनके खिलाफ महापंचायत की जाएगी इसकी घोषणा हरिद्वार शिविर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा की जाएगी इस दौरान राजे प्रधान धनीराम मास्टर पवन खटाना अनित कसाना सुरेंद्र नागर बेली भाटी शमशाद सैफी अकबर अली धर्मपाल सिंह ताराचंद अशोक कुमार चंद्रपाल सिंह अजीत अधाना ऋषि शर्मा राजपाल सिंह ऋषि सिंह हनीफ लाला चौधरी संदीप खटाना सुनील प्रधान योगेश भाटी नवनीत खटाना बृजपाल सिंह सनी तंवर अनिल धामा अमित आदित्य शर्मा मनीष सिंह अमित जैलदार सचिन संदीप एडवोकेट सचिन कसाना अनिल अमित डेढा गुलफाम राकेश चौधरी कपिल तवर चिराग बैसला परविंदर मावी लाला यादव प्रकाश फौजी केशव शर्मा विजेंद्र सिंह लाल पीलवान इंद्रजीत इंद्रीश चेची सरवर हुसैन सुभाष अर्जुन प्रधान सूरज भाटी कालू भाटी विदुर भाटी सतै भाटी सुरेंद्र सिंह गजेंद्र चौधरी शाकीर सैफी जीते गुर्जर गुल्लू अट्टा धर्मेंद्र भाटी रामकुमार शर्मा आलोक शर्मा सुरेश नागर वीरपाल नागर हसरत प्रधान गुलाब समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।



