उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरधर्म और आस्थासाहित्य जगत

अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा की वसुन्धरा-वैशाली इकाई की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

गाजियाबाद के वसुंधरा व वैशालीबैठक में उपस्थित समाजजनों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की आवाज उठाई

अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा की वसुन्धरा-वैशाली इकाई की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

 

दीपक कुमार त्यागी

 

[बाक्स]

 

बैठक में उपस्थित समाजजनों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, समाज में एकता एवं समरसता को बढ़ावा देने तथा युवा पीढ़ी को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प लिया।

 

गाजियाबाद। अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा वसुन्धरा-वैशाली इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। वसुन्धरा सेक्टर-13 में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में त्यागी समाज के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, पूर्व वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र त्यागी, राजीव त्यागी, अजय त्यागी, अनिल त्यागी तथा संरक्षक आशाराम त्यागी की विशेष उपस्थिति में कार्यकारिणी की घोषणा वसुन्धरा-वैशाली इकाई के अध्यक्ष विनोद त्यागी (किनापुर) के द्वारा की गई।

 

नवगठित कार्यकारिणी में कर्नल मुकेश त्यागी एडवोकेट (बैनीपुर) को संगठन मंत्री एवं कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। प्रमोद त्यागी (खिलवाई) एवं नरेंद्र त्यागी (खिंदौड़ा) को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर राजवीर त्यागी (मकनपुर), के. वी. एस. त्यागी (नेकपुर), विनोद त्यागी (मैनापुर), रविन्द्र त्यागी (बाड़म) तथा राजा त्यागी (कुंदरकी) को मनोनीत किया गया। मंत्री पद पर विनीत त्यागी (बड़कली), विपिन त्यागी (कैंथवाड़ी) एवं पवन त्यागी (ग्यासपुर) को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सुनील त्यागी (महादेव) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

 

सभा के संरक्षक मंडल में मंगू सिंह त्यागी (अतराड़ा), ब्रजमोहन त्यागी (प्रह्लादगढ़ी), विनोद त्यागी (प्रह्लादगढ़ी), हर्षवर्धन त्यागी (रतनगढ़), करमचंद त्यागी (मकनपुर), आदेश त्यागी (प्रह्लादगढ़ी), ब्रजेश्वर त्यागी (डिडौली), ओमदत्त त्यागी (खंदावली) एवं संदीप त्यागी (नारंगपुर) को शामिल किया गया।

 

इस अवसर पर अशोक त्यागी, श्रीनिवास त्यागी, उमेश त्यागी, राजकुमार त्यागी, सुनील देव त्यागी, अजय त्यागी (विस्ताकार समन्वयक भाजपा उ प्र), विनित त्यागी (मंडल अध्यक्ष भाजपा), वीरेंद्र प्रताप त्यागी (मंडल उपाध्यक्ष भाजपा), संजीव त्यागी, नीरज त्यागी, नरेंद्र त्यागी, सुशील त्यागी, मनोज त्यागी (प्रवक्ता आप), पवन त्यागी, संजीव त्यागी, सुरेन्द त्यागी, आदित्य त्यागी, राहुल त्यागी, डॉली त्यागी (जिलाध्यक्ष कांग्रेस), मंजू त्यागी (पूर्व पार्षद,भाजपा), रेखा त्यागी (महानगर मंत्री,भाजपा), इन्द्राणी त्यागी (क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला लोकदल), डॉ. विनीता त्यागी, अंशु त्यागी, अर्चना त्यागी, दीपा त्यागी एवं नीलम त्यागी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर कर स्वागत किया गया। उपस्थित समाजजनों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, समाज में एकता एवं समरसता को बढ़ावा देने तथा युवा पीढ़ी को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प लिया। सभी पदाधिकारियों ने समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करते हुए संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण का विश्वास व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में समाज के प्रतिभावान खिलाड़ी ग्राम सैंथली निवासी चिराग त्यागी की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करते हुए पुण्यआत्मा की शांति के लिये 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!