88,000 रुपये की ब्राउन शुगर सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
पलियाकला-खीरी। पलिया पुलिस टीम द्वारा 22.50 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक)

88,000 रुपये की ब्राउन शुगर सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
(दिनांक: 31 मई 2026)
पलियाकला-खीरी। पलिया पुलिस टीम द्वारा 22.50 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक),एक अदद OnePlus मोबाइल फोन मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल HF Deluxe, रजि0 नं0 UP31AC8339 के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 88,000 रुपये है। गिरफ्तार आरोपी बलराम सिंह पुत्र रामभरत निवासी मोहल्ला रंगरेजान तृतीय, कस्बा एवं थाना पलिया, जनपद खीरी के आपराधिक इतिहास के अनुसार मु0अ0सं0 151/2024 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना पलिया जनपद खीरी एवं मु0अ0सं0 162/2026 धारा 8/21/23 NDPS Act थाना पलिया जनपद खीरी पर दर्ज है।
आरोपी नशा कारोबारी की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, मुख्य आरक्षी जयप्रकाश यादव एवं अनुज कुमार गोलियान आरक्षी अतुल त्रिपाठी एवं रामभूल वर्मा,सुनील रावत की प्रमुख भूमिका रही।



