उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंपलियाकला-खीरीराष्ट्रीय

सशस्त्र सीमा बल एवं गंगा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के मध्य संपन्न सहमति पत्र

इस अवसर पर  विजयेन्द्र कुमार, उप कमांडेंट (कार्यवाहक कमांडेंट), 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया सहित वाहिनी के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे । कार्यवाहक कमांडेंट ने संस्थान

 

सशस्त्र सीमा बल एवं गंगा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के मध्य संपन्न सहमति पत्र

(एमओयू) के उपरांत दिनांक 10.06.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया में गंगा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के प्रतिनिधियों द्वारा वाहिनी के बलकर्मियों हेतु जागरूकता एवं परिचयात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रतिनिधियों ने उपस्थित बलकर्मियों को गंगा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा उच्च शिक्षा से संबंधित उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की । उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया । प्रतिनिधियों द्वारा बलकर्मियों एवं उनके आश्रितों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक लाभों, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी साझा की गई । इस अवसर पर  विजयेन्द्र कुमार, उप कमांडेंट (कार्यवाहक कमांडेंट), 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया सहित वाहिनी के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे । कार्यवाहक कमांडेंट महोदय ने संस्थान के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को बलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के शैक्षणिक उत्थान के लिए लाभदायक बताया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करने की बात कही । कार्यक्रम का समापन पारस्परिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!