उत्तर प्रदेशवनहादसा

पछत्ता सांप निकलने से झंडी पुलिस चौकी में मची भगदड़ , वन विभाग की टीम ने किया सफलतापूर्वक रेस्क्यू 

संजीव श्रीवास्तव 

पछत्ता सांप निकलने से झंडी पुलिस चौकी में मची भगदड़ , वन विभाग की टीम ने किया सफलतापूर्वक रेस्क्यू

संजीव श्रीवास्तव

निघासन – खीरी । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की झंडी पुलिस चौकी में उसे समय अफरा तफरी मच गई जब वहां पांच हाथ लंबा और खतरनाक सांप निकल आया। वन विभाग की टीम ने झंडी पुलिस चौकी में आकर सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया तब जाकर पुलिसकर्मियों की जान में जान आई ।

जानकारी के अनुसार बरसात के इस मौसम में बाढ़ और बरसात का पानी भर जाने की वजह से विभिन्न प्रकार के विषैले सांपों के प्राकृतिक वास में बाधा पड़ गई है , इसलिए सांप जहां जगह पाते हैं वहां घुस जाते हैं वर्तमान मौसम में कई लोगों की मृत्यु सांप काटने की वजह से होती है । फिलहाल वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया । ग्रामीणों में मान्यता है कि पछत्ता सांप के काटने से उतना प्रभाव नहीं पड़ता जितना कि रविवार और मंगलवार को उसके पूंछ मारने से होता है । मान्यता है कि पछत्ता सांप की पूंछ में इतवार और मंगलवार को तीव्र विष की मात्रा अपने आप बढ़ जाती है । जो भी उसके लपेटे में आ गया उसकी खैर नहीं ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!