उत्तर प्रदेशदुर्घटनापलियाकला-खीरीप्रशासनहादसा

अपर जिलाधिकारी खीरी ने पलिया-गौरीफंटा मार्ग पर बंशीनगर रपटा पुल का किया निरीक्षण,दिये आवश्यक दिशा निर्देश

बीते 04 दिनों से रपटा पुल क्षतिग्रस्त होने से पलिया-गौरीफंटा मार्ग ठप्प,सैकड़ों वाहन फंसे

अपर जिलाधिकारी खीरी ने पलिया-गौरीफंटा मार्ग पर बंशीनगर रपटा पुल का किया निरीक्षण,दिये आवश्यक दिशा निर्देश

-बीते 04 दिनों से रपटा पुल क्षतिग्रस्त होने से पलिया-गौरीफंटा मार्ग ठप्प,सैकड़ों वाहन फंसे

पलिया कलां खीरी । ​पलिया-गौरीफंटा मार्ग पर बंसी नगर के पास स्थित रपटा पुल के अचानक क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। पुल टूटने के कारण सड़क के दोनों ओर सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और भारत-नेपाल सीमा की ओर जाने वाले यात्री फंसे हुए हैं।
​ लगभग चार दिन बीतने के बाद भी यातायात सुचारू नहीं होने पर अपर जिलाधिकारी खीरी नरेंद्र बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थितियों का निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक एवं अभियंत्रिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यथाशीघ्र मार्ग व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए।
प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।
पलिया ​एसडीएम पुष्पक ने बताया बंसीनगर के पास रपटा पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने मौके का मुआयना किया है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत फिलहाल इस मार्ग को बंद कराया गया है। संबंधित अधिकारियों को मरम्मत और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही यातायात सुचारू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!