उत्तर प्रदेशपलियाकला-खीरीस्वास्थ्य

योगाभ्यास से होता है सर्वाँगींण विकास : पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता 

नगर पालिका परिषद पलिया कलां की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने नगर में आयोजित विभिन्न योगाभ्यास शिविरों में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की तथा योगाभ्यास

योगाभ्यास से होता है सर्वाँगींण विकास : पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता

 

पलियाकलां-खीरी (21जून2026)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद पलिया कलां की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने नगर में आयोजित विभिन्न योगाभ्यास शिविरों में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की तथा योगाभ्यास कर नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया, विभिन्न आयोजनों के दौरान उन्होंने लोगों को योग के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि योग्य अभ्यास से सर्वांगीण विकास होता है।

पालिका अध्यक्ष ने नगर पालिका परिषद पलिया कलां के जलकल परिसर में आयोजित योगाभ्यास शिविर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पलिया में आयोजित योग शिविर तथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रीखाटू श्याम मंदिर परिसर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह के साथ उन्होंने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” अर्थात “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” के अनुरूप लक्ष्मी देवी गुप्ता ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और जीवनशैली को संतुलित रखने एवं सर्वज्ञ विकास का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति हर आयु में सक्रिय, स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रह सकता है।

उन्होंने कहा कि योग को प्रतिदिन की दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम जीवनशैली से जुड़ी अनेक समस्याओं से बचाव कर सकते हैं। विशेष रूप से बढ़ती आयु में योग शरीर की लचक, संतुलन, ऊर्जा और मानसिक शांति बनाए रखने में सहायक है।

पालिका अध्यक्ष ने सभी नगरवासियों से आह्वान किया कि वे स्वस्थ, निरोग एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रतिदिन कुछ समय योग और प्राणायाम को अवश्य दें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!