व्यापारियों की समस्या को लेकर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने विधायक रोमी साहनी जी से की मुलाकात, समाधान का मिला आश्वासन
लखीमपुर खीरी पलिया कलां से बड़ी ख़बर

व्यापारियों की समस्या को लेकर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने विधायक रोमी साहनी जी से की मुलाकात, समाधान का मिला आश्वासन
पलिया कलाँ। स्टेशन रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा खोखा-पटरी एवं छोटे व्यापारियों को हटाने के नोटिस के संबंध में रेलवे स्टेशन पर प्रभावित व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में दोनों व्यापार मंडलों के पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे और समस्या पर चर्चा की गई।
बैठक के बाद नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्वयं पहल की और क्षेत्रीय विधायक श्री रोमी साहनी से उनके आवास पर मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने व्यापारियों के रोजगार एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए समस्या के समाधान में सहयोग का आग्रह किया।
विधायक श्री रोमी साहनी ने व्यापारियों की समस्या सुनकर हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोग बिल्कुल परेशान न हों, हम आपके साथ हैं* और आपकी दुकानें नहीं हटने देंगे। विधायक के इस आश्वासन से प्रभावित व्यापारियों में राहत की भावना बनी और उन्होंने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
इस दौरान व्यापारियों ने अध्यक्ष गौरव गुप्ता एवं नगर व्यापार मंडल की पूरी टीम का भी धन्यवाद किया, जिस तरह उन्होंने उनकी समस्या को अपनी समस्या मानकर मजबूती से साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया।
गौरव गुप्ता ने कहा—“व्यापारी की समस्या हमारी अपनी समस्या है। व्यापारियों के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना ही हमारी जिम्मेदारी है।”
विधायक जी के आवास पर तहसील अध्यक्ष जसपाल सिंह मोहनिया, महामंत्री जसवीर फ्लोरा, उपाध्यक्ष रमेश बाजपेई, देवेंद्र अरोड़ा, फिरोज खान, रियाजुद्दीन, आरिफ, मनोज गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, रिंकू गुप्ता,श्यामा, विकास गुप्ता,राज कुमार ,अयान,जसमुद्दीन, अकील खान,मफ़ूज़ ,अमन,अमीर, मनोज,दीपक, विपिन गुप्ता, विकास,नन्द राम, संजय मित्तल, रोहित, सुरेश चंद्र ,बलकार सिंह, तेजराम ,रामप्रसाद, शंभू सिंह,रामप्रसाद,मोहित, वीरेंद्र कुमार,सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी साथी मौजूद रहे।



