उत्तर प्रदेशपलियाकला-खीरी

एसएसबी ने सीमा क्षेत्र की युवतियों को दिया ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण, स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

39वीं वाहिनी एसएसबी पलिया की सीमा चौकी सुमेरनगर में सीमा क्षेत्र की 30 युवतियों के लिए आयोजित 10 दिवसीय ब्यूटिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया।

एसएसबी ने सीमा क्षेत्र की युवतियों को दिया ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण, स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

 

पलिया खीरी।

39वीं वाहिनी एसएसबी पलिया की सीमा चौकी सुमेरनगर में सीमा क्षेत्र की 30 युवतियों के लिए आयोजित 10 दिवसीय ब्यूटिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। यह प्रशिक्षण 16 सितंबर से 25 सितंबर तक सीमावर्ती और विशेष रूप से वाइब्रेंट गांवों की युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान अधिकृत हरिशंकर शिक्षण सेवा संस्थान के अनुभवी प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को ब्यूटिशियन से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक और तकनीकी कौशलों की बारीकियां सिखाईं। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र की युवतियों को व्यावसायिक कौशलों में दक्ष बनाकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे खुद का काम शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।

समापन के अवसर पर 39वीं वाहिनी के उप कमांडेंट विजयेन्द्र कुमार ने युवतियों को स्वरोजगार अपनाने के साथ-साथ सुरक्षा बलों में भर्ती होकर देश सेवा के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान वाहिनी के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह के रोजगारोन्मुखी कौशल विकास कार्यक्रम आगे भी चलाए जाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!