गरीबों जरूरतमंदों की सेवा से ही मिलती है ईश्वरीय कृपा :रोमी साहनी
पलियाकला-खीरी(जितेन्द्र सिंह) ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार को पलिया में विभिन्न स्थानों पर भंडारे प्रसाद का वितरण किया गया
गरीबों जरूरतमंदों की सेवा से ही मिलती है ईश्वरीय कृपा :रोमी साहनी
पलियाकला-खीरी(जितेन्द्र सिंह) ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार को पलिया में विभिन्न स्थानों पर भंडारे प्रसाद का वितरण किया गया।
भव्य भण्डारों के क्रम में स्टेशन रोड पर व्यापारी सुनील गुप्ता के प्रतिष्ठान पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता करते हुये माता अंजनी रसोई के माध्यम से हनुमत प्रसाद का वितरण किया गया।
भंडारे में उपस्थिति विधायक रोमी साहनी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब एवं जरूरतमंदों की सेवा की सच्ची मानव सेवा है,लोगों की सहायता से ईश्वरीय कृपा का मार्ग प्रशस्त होता है, व्यक्ति को स्वयं की प्रगति एवं संपन्नता हेतु गरीबों एवं जरूरतमंदों की अधिक से अधिक सहायता करनी चाहिए।
प्रसाद वितरण के दौरान पप्पी गर्ग, सुनील गुप्ता, मोनू कोहली, उत्तम शाह, दिव्यांश अग्रवाल, पिंकी गर्ग, मोना मल्होत्रा, स्वीती प्राची पिंकी गर्ग आदि सेवादार उपस्थिति रहे।