Worldउत्तर प्रदेशपलियाकला-खीरीप्रशासनस्वास्थ्य

नशा मुक्त भारत के लिए हस्ताक्षर अभियान

पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर-खीरी, 19 जून नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 से 26 जून तक

नशा मुक्त भारत के लिए हस्ताक्षर अभियान

 

पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर-खीरी, 19 जून नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 से 26 जून तक राज्य मध्य निषेध अधिकारी उत्तर प्रदेश आरएल राजवंशी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय मद्य निषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी लखनऊ क्षेत्र रमेश कुमार एवं नीतू वर्मा के नेतृत्व में जनपद खीरी में नशा मुक्त भारत सप्ताह मनाया जा रहा है!

इसी क्रम में आज तीसरे दिन स्माइल नशा मुक्ति केंद्र ताहिरपुर अंदेश नगर की संचालिका अमनदीप कौर एवं समग्र विकास सेवा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने केंद्र पर नशा मुक्त भारत के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया सर्वप्रथम केंद्र की संचालिका अमनदीप कौर ने नशा मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान बैनर पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि नशा नाश की जड़ है इससे सभी को दूर रहना चाहिए! समग्र विकास सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने हस्ताक्षर करते हुए कहा कि नशे की लत जिंदगी को बर्बाद कर देती है!

इस अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र के चंदन सिंह, काउंसलर सत्यम कुशवाहा, परिवर्तन क्लासेस के संचालक गुरप्रीत सिंह, शिक्षक आशुतोष मिश्रा एवं समग्र विकास सेवा समिति के सचिव सत्येंद्र बहादुर सिंह, फील्ड वर्कर मोहम्मद उमर, एंजेल शर्मा सहित केंद्र में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे समस्त युवाओं ने हस्ताक्षर करते हुए सभी प्रकार के मादक पदार्थों से दूर रहने का संकल्प लिया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!