उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडादिल्ली एनसीआरस्पोर्ट्स

क्षेत्रीय खेल परिसर बचाओ समिति ने ज़ेवर विधायक से उनके आवास पर वार्ता करके मांगें रखी।

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर क्षेत्रीय खेल परिसर बचाव समिति क्षेत्रीय विधायक के सामने रखी मांग

क्षेत्रीय खेल परिसर बचाओ समिति ने ज़ेवर विधायक से उनके आवास पर वार्ता करके मांगें रखी।

जेवर विधायक आवास पर विधायक माननीय श्री धीरेंद्र जी से आज क्षेत्रीय खेल परिसर बचाओ समिति के कोर कमेटी सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से प्राधिकरण की हॉकी स्टेडियम योजना पर विरोध दर्ज किया और विधायक महोदय से वार्ता करके स्टेडियम दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने व पास हुए बजट से जोनल स्पोर्ट्स ग्राउंड में ही जनसुविधाओं के विकास के लिए लगाने की माँग की।
विधायक महोदय ने कोर कमेटी सदस्यों, खिलाड़ियों व मैदान में शारिरिक दक्षता परीक्षाओं की तैयारी कर सरकारी नॉकरी पाये युवाओं की बातों को गंभीरता से सुना ओर खेल मैदान को निःशुल्क क्षेत्रीय युवाओं के लिए छोड़ने की अपील पर प्राधिकरण से बात करने का आश्वासन दिया।
कोर कमेटी ने अनुरोध किया कि इस विषय पर जब तक विधायक जी व प्राधिकरण अपनी जाँच कराएँ तब तक हॉकी स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू न किया जाये जिस पर विधायक महोदय ने अपनी टीम को प्राधिकरण अधिकारियों से काम रुकवाने के लिए निर्देशित किया।
समिति ने आज विधायक जी से वार्ता के बाद मीटिंग में निर्णय लिया कि हमारी टीम के द्वारा अब तक सकारात्मक और लोकतांत्रिक तरीके से किये गए विरोध के बावजूद भी अगर ज़ोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्राधिकरण द्वारा जबरन कोई भी निर्माण गतिविधि अंजाम देने का प्रयास किया गया तो इसके परिणाम गंभीर होंगे और ऐसे किसी भी कार्य का मजबूती से प्रतिरोध किया जाएगा, जोनल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा और प्राधिकरण-शासन-प्रशासन बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया जाएगा।
इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्यों ने सैक्टर 36 RWA अध्यक्ष डॉक्टर अजय भाटी को खेल मैदान बचाओ अभियान में आज विधायक आवास तक चलकर टीम का साथ देने के लिए धन्यवाद किया, कमेटी की ओर से मुकेश बिधूड़ी, सतेन्द्र नागर आर्यबन्धु, रविंद्र रावत, इन्द्रराज सिंह नागर, अधिवक्ता मिंटू भाटी, नलवीर पायला, रतीश भाटी, विपुल उपाध्याय, दीपक भाटी, सुजीत तिवारी, विजेंद्र नागर, राजकुमार सौलंकी, विपिन शर्मा, अमरसिंह व कई युवा खिलाड़ी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!