जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को बचाने की लड़ाई बड़े विरोध में बदली
उत्तर प्रदेश के जिले गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर

*जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को बचाने की लड़ाई बड़े विरोध में बदली
!*
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 37 स्तिथ क्षेत्रीय खेल परिषर मैदान को बचाने की स्थानीय ग्रामीणों व सैक्टर वासियों की लड़ाई ने बड़ा व उग्र रूप धारण कर लिया है पिछले रविवार को ज़ेवर विधायक व ऑथोरिटी CEO की मौजूदगी में हुए हॉकी स्टेडियम के शिलान्यास के एक सप्ताह के अंदर ही प्राधिकरण की शहर के एकमात्र निःशुल्क खेल मैदान को हॉकी स्टेडियम में बदलने की योजना पर पानी फिरता नज़र आ रहा है, बड़े स्तर पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिये है, आज इस खेल मैदान के 200 से अधिक स्थानीय निवासी जिनमे बच्चें किशोर-युवा-व्यस्क-सीनियर सिटीजन व महिलाएं भी शामिल हुई और खुलकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए अपनी मांगे खेल मैदान में पोस्टर्स के माध्यम से प्रदर्शित की व बोर्ड पर इन्हें चस्पा कर दिया। पिछले 1 सप्ताह में SDM, DM, ऑथोरिटी सीईओ को ज्ञापन के माध्यम से टीम अपना विरोध पहले ही दर्ज कर चुकी है।
विरोध कर रही टीम से सतेंद्र नागर ने बताया कि आज सभी खिलाड़ियों व निवासियों ने मिलकर ऑथोरिटी द्वारा उखाड़ के फैंके गए जोनल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बोर्ड को साफ करके वापस लगा दिया गया है और जनता ने अपनी 8 मांगें व बातें प्रदर्शित की है और इस लड़ाई को आरपार की लड़ाई घोषित करते हुए प्रयागराज हाईकोर्ट में PIL दायर करने की योजना तैयार कर ली है।
समिति की कोर टीम से मुकेश बिधूड़ी ने स्पष्ठ चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले की पूरी सुनवाई होने तक खेल मैदान के स्वरूप में कोई बदलाव अस्वीकार्य है और जबर्दस्ती की सूरत में टकराव के लिए प्राधिकरण स्वम् जिम्मेदार होगा, शिक्षक विपुल उपाध्याय ने ऑथोरिटी की नीति पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि लगता प्राधिकरण व स्थानीय विधायक को कुछ चुनिंदा लोगो ने अपने निजी स्वार्थ के लिये इस खेल मैदान पर कब्जा जमाने के लिए भ्रमित किया है ताकि हॉकी स्टेडियम के माध्यम से इस मैदान पर ये लोग कब्जा जमा सकें लेकिन क्षेत्रीय जनता ऐसा होने नही देगी।
कोर कमेटी से रविन्द्र रावत ने कहा कि प्राधिकरण को स्वार्थी तत्वों के झांसे में नही आना चाहिए और गिने चुने लोगो के सुझाव के स्थान पर आम जनता की राय से कार्य करने चाहिए, इनके साथी इंद्राज सिंह ने कहा कि प्रधिकरण को आम जनता का निवेदन मानना चाहिए और इस हॉकी स्टेडियम को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करना चाहिए अन्यथा ये जबर्दस्ती बड़े टकराव का कारण भी बन सकती है, इस मौके पर कोर कमेटी से नारायण तोंगड, सुजीत तिवारी, राजकुमार सौलंकी, अधिवक्ता मिंटू भाटी, अमित गोयल, वीरेंद्र नागर व आशीष सोनटके के साथ 200 से अधिक लोग मौजूद रहे।



